गुठनी: गुठनी थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव से शराब के साथ गिरफ्तार किए गए 4 धंधेबाज को गुठनी थाना की पुलिस ने भेजा जेल
Guthani, Siwan | Mar 11, 2024 गुठनी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से शराब के साथ गिरफ्तार किए गए चार शराब धंधेबाज को गुठनी थाना की पुलिस ने सिवान जेल भेज दिया है। इस सबंध थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजो की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के खपवा गांव निवासी महेंद्र यादव एवं नैनीजोर गांव निवासी रामावती देवी, पूनम देवी, उपेंद्र पासी के रूप में हुई है।