गुठनी: चिताखाल पंचायत में 15 बकायेदारों का काटा गया कनेक्शन 80 हजार रुपये का किया गया वसूली
Guthani, Siwan | Mar 10, 2024 गुठनी प्रखण्ड के चिताखाल पंचायत में बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा छापेमारी किया किया गया। वहीं 15 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। जबकि बकायदारों से लगभग 80 हजार रुपये वसूली की गई। इस दौरान कनीय अभियंता संतोष सावंत, सुपरवाइजर सुजीत कुमार, लाइनमैन प्रमोद पांडे, अमरनाथ, बिजेंद्र मिश्रा, संजय यादव, रवींद्र यादव, उपस्थित थे।