गुठनी: गुठनी थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में शराब पीकर गाली गलौज कर रहे 4 शराबी को गुठनी थाना की पुलिस ने भेजा जेल
Guthani, Siwan | Mar 10, 2024 गुठनी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में शराब पीकर गाली गलौज कर रहे चार शराबी को गुठनी थाना की पुलिस ने रविवार को सिवान जेल भेज दिया। इस सबंध थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शराबी की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के खपवा गांव निवासी लालबाबू यादव एवं गड़ेरिया गांव निवासी धीरेंद्र यादव, रितेश कुमार व कलिंदर कुमार के रूप में हुई है।