बिंदकी: बिंदकी-कुंवरपुर मार्ग पर मुचनू बाबा मोड़ के समीप दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान तीसरे दिन हुई मौत
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बिंदकी-कुंवरपुर मार्ग में मुचनू बाबा मोड़ के समीप दो बाइक की टक्कर में एक बाइक में सवार अंकुल उम्र 19 वर्ष पुत्र बड़कू निवासी चूरामन खेड़ा तथा दूसरी बाइक में सवार रिंकू तथा पंकज घायल हुए थे। जिसमें गंभीर घायल अंकुल की इलाज के दौरान तीसरे दिन मौत हो गई। बुधवार की सुबह 10 बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।