परसिया: इकलहरा में आपसी विवाद में ऑटो चालक को मारा चाकू, नागपुर रेफर, सीसीटीवी फुटेज वायरल
इकलहरा में बस स्टैंड के समीप आपसी विवाद में आटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया गया। तीन जगह उस पर चाकू से वार किए गए। बडकुही अस्पताल उस ेले जाया गया। घटना रविवार रात की है। उसे नागपुर रिफर कर दिया गया। सोमवार को नागपुर में उसका उपचार जारी था। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोमवार को बारह बजे वायरल हुआ।सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है। घायल मनोज यादव आटो चलाता है।