मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में कोबरा सांप निकलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़ा
शुक्रवार को थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर में अचानक कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ने का काम किया है।