वारासिवनी: संदिग्ध चावल मामले में बड़ी कार्रवाई , सिवनी के नंदगोपाल इंडस्ट्रीज से दो ट्रक जब्त कर एसआईटी टीम ने वारासिवनी थाना लाई
संचेती राइस मिल में 242 क्विंटल से अधिक सीएमआर चावल मिलने के बाद जांच पूरे मामले में गठित एसआईटी की टीम ने जाँच कर दी है । बताया जा रहा है कि यह चावल एथेनॉल प्लांट भेजा जाना था। मामले में परिवहन रिकॉर्ड की जांच जारी है। संदिग्ध भूमिका वाले दो ट्रकों को एसआईटी की टीम ने जिला सिवनी के नंदगोपाल इंडस्ट्रीज से निजी वाहन चालक की मदद से वारासिवनी थाना लाया है