मंझनपुर: डीएम-एसपी ने कौशाम्बी जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, जेल में सख्ती और संवेदनशीलता की दोहरी पहल
कौशाम्बी। जिला प्रशासन की निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाते हुए कौशाम्बी के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शनिवार को समय करीब 1:30 बजे जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं एवं स्वच्छता की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।