मंझनपुर: हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कौशाम्बी के मंझनपुर से निकला कांवड़ यात्रा का पहला जत्था, प्रशासन रहा अलर्ट
कौशाम्बी। सावन माह के पवित्र अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का संगम शनिवार को समय करीब 11 बजे उस समय देखने को मिला जब कांवड़ यात्रा का पहला जत्था मंझनपुर मुख्यालय स्थित चौराहे से नीलकंठ महादेव की जयकारों के बीच रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा के शुभारंभ पर भक्तों में गजब का उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली। इस मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।