मंझनपुर: मंझनपुर में किसानों को बीज और मृदा स्वास्थ्य कार्ड का तोहफा मिला, कृषि विभाग ने लगाया कैम्प
मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी की अगुवाई में शुक्रवार को समय करीब 1 बजे मंझनपुर स्थित किसान कल्याण केन्द्र में कृषि विभाग द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा बीज मिनीकिट का निःशुल्क वितरण किया गया। यह वितरण विशेष शिविर के माध्यम से किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करना है।