मंझनपुर: समाधान दिवस पर मोहब्बतपुर पइंसा में जनसुनवाई, एएसपी ने कई मामलों का निस्तारण किया, शेष पर टीम गठित कर दिए निर्देश
थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने शनिवार को समय करीब 12 बजे थाना मोहब्बतपुर पइंसा में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रार्थना पत्रों में से कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए एएसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है।