मंझनपुर: जिलाधिकारी ने सैम बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए टीमों को घर-घर जाकर अभियान चलाने के दिए निर्देश, मंझनपुर में हुई बैठक
मंझनपुर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को समय करीब 3 बजे आकांक्षी ब्लॉक कौशाम्बी व मंझनपुर की समीक्षा बैठक की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, बच्चों और कुपोषित बच्चों की स्थिति की जानकारी ली। स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी पड़ताल के लिए आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम व आरबीएसके टीमों को फील्ड में सक्रिय रहने का निर्देश दिया।