भदोही: भदोही में वृद्ध दंपति से 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर ₹15 लाख की ठगी
भदोही जिले के पिपरीस गांव में एक वृद्ध दंपति से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।21 से 28 अप्रैल के बीच 70 वर्षीय शीतला प्रसाद यादव को फोन कर एक व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर उनके बैंक खाते से करोड़ों के लेनदेन की बात कही और गिरफ्तारी की धमकी दी और उनके और उनकी पत्नी के खाते से 15 लाख ट्रांसफर करा लिए।