*सादर अवगत कराना है कि दिनांक 25.08.2026 को शाम समय लगभग 6:00 बजे फेफना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकांत दुबे पुत्र गुड्डू दुबे निवासी थम्मनपुर को अभिषेक पासवान पुत्र भूपेंद्र पासवान के द्वारा पेट में चाकू मार दिया गया है, सूचना मिलते ही फेफना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, मजरुब को तुरंत जिला अस्पताल बलिया ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों की टीम द्वारा मजरुब को BHU हास्पिटल वाराणसी रेफर कर दिया गया है, परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, अभिषेक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर श्री अक्षय कुमार की वीडियो बाइट👇*
Ballia, Ballia | Aug 26, 2026