जबलपुर: स्मार्ट मीटर के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया सुपाताल बिजली कार्यालय का घेराव
नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा लगातार बिजली उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए स्मार्ट मीटर को लेकर अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं। जहां आज भी सैकड़ो पीड़ित उपभोक्ताओं के साथ सूपाताल बिजली कार्यालय का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया, और बिजली बिल से पीड़ित उपभोक्ताओं के घरों से स्मार्ट मीटर अलग करने की मांग रखी।