सोहागपुर: नवरात्रि की पंचमी पर दंडवत प्रणाम करते हुए नगर के विराटेश्वरी धाम दुर्गा मंदिर पहुंचे श्रद्धालु
कहते हैं अगर भगवान में आस्था हो तो हर कार्य संभव हो जाता है। इसका उदाहरण चैत्र नवरात्रि के पंचमी पर सोमवार की दोपहर 12 बजे लगभग नगर के विराटेश्वरी धाम दुर्गा मंदिर में दंडवत प्रणाम करते हुए श्रद्धालु के पहुंचने पर देखने को मिला। दंडवत प्रणाम यात्रा में भक्त ने अपने घर से दुर्गा मंदिर तक का सफर दंडवत करते हुए किया।