पटना ग्रामीण: JDU नेता दीपक मेहता हत्याकांड में शामिल अपराधी शिव गोप को STF और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने दीघा घाट से किया गिरफ्तार
एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। जदयू नेता सह दानापुर नगर उपाध्यक्ष दीपक मेहता हत्याकांड में शामिल कुख्यात अपराधी शिव गोप को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी पटना के दीघा घाट से हुई है। शिव गोप आरजेडी विधायक के पिता के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचा था।