बांका: अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर परिषद की कार्रवाई, कई दुकानों से सामान जब्त
Banka, Banka | Jul 2, 2026 नगर परिषद द्वारा गुरुवार दोपहर 12:00 बजे शहर में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन के नेतृत्व में टीम ने बांका थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की। अभियान के तहत गांधी चौक से लेकर शिवाजी चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।इस दौरान कई दुकानदारों द्वारा सड़क पर फैलाकर रखे गए सामान को हटवाया गया।