बिंदकी: हबीबपुर गांव में दो ई-रिक्शा से लगभग ₹100000 की कीमत की 8 बैटरियां चोरी, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, पुलिस को दी गई सूचना
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में शनिवार तथा रविवार की मध्य रात को अज्ञात चोर फारूक के घर के बाहर खड़े उनके दो ई रिक्शा की लगभग ₹100000 कीमत की 8 बैटरियां चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह लगभग 6:00 बजे चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। ई-रिक्शा के मालिक फारूक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।