माण्डलगढ़: किशनपुरा में 13 मोटरों की केबल चोरी, किसानों ने सौंपा ज्ञापन
किशनपुरा में 13 मोटरों की केबल चोरी, किसानों ने सौंपा ज्ञापन बरूदनी पंचायत के ग्राम किशनपुरा में कृषि कुओं पर लगी 13 मोटरों की केबल चोरी होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज किसानों ने बरूदनी चौकी प्रभारी रणजीत सिंह मीणा को आज बुधवार शाम करीब पांच ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।