बीरपुर: नौलागढ़ में किसानों की मिट्टी की जांच, 60 नमूनों का हुआ परीक्षण
किसानों को उनकी भूमि की उर्वरता और फसल उत्पादन बढ़ाने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इफको के तत्वावधान में बुधवार को दोपहर करीब दो बजे वीरपुर प्रखंड के नौलागढ़ में सचल मृदा परीक्षण प्रयोगशाला की टीम ने किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच की। इस दौरान कुल 60 किसानों के खेतों से लिए गए मिट्टी के नमूनों का परीक्षण किया गया।