मनेर: शेरपुर के बगही गांव में चोरों ने घर में घुसकर ₹30,000 नकद और सोने-चांदी के गहने चुराए
Maner, Patna | Apr 15, 2026 मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर, बगही गांव स्थित एक घर में घुसकर चोरों ने ₹30000 नकद और सोने चांदी के ज्वेलर्स चोरी कर ले गए। इस मामले में महिला सरस्वती देवी ने थाने में शिकायत कर पुलिस से गुहार लगाई है। उधर पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए जुटी हुई है। मामला मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि 3:05 के करीब की है।