जगाधरी: विशाल नगर में अचानक से गिरी मकान की छत, मां-बेटा हुए घायल
रोशनी देवी ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ मकान में सोई हुई थी। अचानक से सुबह 4:30 बजे के लगभग उसके मकान की छत नीचे गिर गई। जिसमें दोनों को हल्की-फुल्की चोटे भी आई। इसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला। उसने बताया उसके घर में कोई भी कमाने वाला नहीं है इसको लेकर छत के लिए प्रशासन से मदद की मांग की है।