कोंडागांव: कोंडागांव जिले में प्री-मानसून के बीच डीजल संकट से किसान परेशान, खेतों में खड़े ट्रैक्टर, पेट्रोल पंपों पर घंटों से भीड़
कोण्डागांव जिले में प्री-मानसून की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन डीजल संकट के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। पिछले तीन दिनों से जारी ईंधन संकट का सबसे ज्यादा असर खेती-किसानी पर पड़ रहा है। जुताई का समय शुरू हो चुका है, लेकिन डीजल नहीं मिलने से ट्रैक्टर खेतों में खड़े हैं और कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। आज शुक्रवार सुबह 10 बजे कोकोड़ी के किसान...