सीतापुर: हरियाणा से बिहार तक व्हाट्सएप के जरिए संचालित हो रहा था शराब तस्करी का खेल, पुलिस ने किया खुलासा
जनपद के महोली इलाके में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुसार व्हाट्सएप के द्वारा हरियाणा से लेकर बिहार तक अवैध शराब का काला कारोबार संचालित हो रहा था व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी आदान-प्रदान की जाती थी इसके बाद महोली पुलिस ने दो तस्करों के साथ भारी मात्रा में अवैध शराब को बरामद किया है।