राजनांदगांव: कुम्हडाटोला में अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहे व्यक्ति पर पुलिस ने की कार्रवाई
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हडाटोला गांव में अपने घर के सामने अवैध रूप से लोगों को बैठकर शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने की मुखबिर से मिली सूचना पर डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को पकड़ा है।जिसके पास से एक पौव्वा देशी शराब और अन्य सामान बरामद कर धारा 36 सी आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।