कांके: अल्बर्ट एक्का चौक के पास श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
Kanke, Ranchi | Aug 17, 2025 अल्बर्ट एक्का चौक के पास शनिवार देर रात करीब दस बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां निकली गई। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बन गया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।