बांसवाड़ा: तलवाड़ा पुलिस ने नशा कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ की कार्रवाई
नशा कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बांसवाड़ा पुलिस अब सक्ति से पेश आ रही है। राज्य सरकार के आदेशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के दिशा निर्देशन मे पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही हे। शनिवार दोपहर 12बजे मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना अधिकारी रूप सिंह के नेतृत्व में तलवाड़ा चौकी प्रभारी दशरथ सिंह मय पुलिस द्वारा चार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई हे।