बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 19 नवंबर, बुधवार, दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान समकालीन अभियान चलाया गया। अभियान के परिणामस्वरूप पुलिस ने अलग-अलग कांडों में शामिल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 452.620 मिलीलीटर प्रतिबंधित शराब भी जप्त की गई है।