काराकाट: बिक्रमगंज: काराकाट थाना के गोडारी बाजार में सड़क हादसे में एक वकील की हुई मौत
Karakat, Rohtas | May 27, 2026 काराकाट के गोडारी बाजार में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एनएच-120 पर दो स्प्लेंडर बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा माधव साह मिल के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मृतक की पहचान नकटौली निवासी है।