कांके: रांची सहित पूरे झारखंड में मौसम साफ रहेगा, पारा 17 डिग्री तक गिरने की संभावना
Kanke, Ranchi | Oct 19, 2026 रांची सहित पूरे झारखंड में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है, इसके साथ ही रांची का पारा 17 डिग्री तक गिरने की संभावना है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार मौसम विज्ञान ने 19 से 22 अक्तूबर तक राज्य में खराब मौसम की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाने के बाद दिन में आसमान साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है।