गुना नगर: खाद के लिए संघर्ष की तस्वीर, 40 किमी पैदल चले किसान के कलेक्टर के सामने छलके आंसू रो पड़ा, कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता
गुना नानाखेड़ी मंडी डबल लोक केंद्र पर ग्राम उकावद से 40 किलोमीटर पैदल चलकर खाद लेने आए किसान शिवनंदन रघुवंशी 5 जून को निरीक्षण करने आए कलेक्टर के सामने भावुक हो गए रो पड़े। कहा 6 कट्टे खाद की जरूरत है दो मिले है दो दिन से परेशान है। कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाई किसान को हौसला दिया और खाद का आश्वासन दिया। इस दौरान अन्य किसानों ने भी कई समस्याएं बताईं।