दरभंगा: दरभंगा में नशेड़ियों पर पुलिस का शिकंजा, विशेष अभियान में 6 गिरफ्तार
बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लहेरियासराय थाना पुलिस ने छह लोगों को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू।