जशपुर: जशपुर पुलिस ने ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती दिखाई, 120 प्रकरणों में ₹44,300 का जुर्माना वसूला
जशपुर जिले में क्रिसमस पर्व एवं नववर्ष को देखते हुए जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। SSP जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।