उमरेठ: चौपन टेकडी में महिला के सिर में धारदार हथियार से हमला, पति ने कहा- लकड़ी तोड़ते समय पेड़ से गिरी
उमरेठ के चौपन टेकडी गांव में सोमवार को महिला के सिर में धारदार हथियार से वार किया गया। महिला के सिर में लंबा घाव हुआ। इधर महिला को चार बजे अस्पताल लाया गया। महिला के पति ने बताया कि लकडी तोडते समय महुए के पेड से गिर गई है। जबकि चिकित्सक ने कहा कि ये चोट धारदार हथियार की है। महिला भी पेड से गिरने की ही बात कहती रही।महिला सेवंती इवनाती को सिर में लंबा कट लगा।