डोलरिया: डोलरिया विधायक से मिली सखी मंच की महिलाएं, जनसमस्याओं और सामाजिक विषयों से कराया अवगत
शुक्रवार को डोलरिया विधायक प्रेम शंकर वर्मा से सखी मंच की महिलाओं ने मुलाकात कर क्षेत्र की महिलाओं, परिवारों एवं समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु सकारात्मक सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान विधायक ने कहा की सामाजिक सरोकारों एवं जनहित के विषयों को लेकर सखी मंच द्वारा किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है।