रांची के कोकर सहित कई इलाकों में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब एक बजे होलिका दहन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग, परिवार और समुदाय के सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से होलिका की पूजा-अर्चना की, जिसमें हल्दी, अक्षत, फूल, गुड़, गेहूं की बालियां आदि अर्पित किए गए।