मथुरा: वृंदावन में फुटपाथ पर सो रहे परिवार को तेज रफ्तार कार ने कुचला, एक किशोर की मौत, तीन की हालत गंभीर
यह हादसा वृंदावन में भक्ति वेदांत मार्ग स्थित रुक्मिणी विहार में रविवार की देर रात हुआ यहां तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने फुटपाथ पर सो रहे एक ही परिवार के चार लोगों को रौद दिया। हादसे में भरतपुर जिले के सलीमपुर खुर्द निवासी रवि की मौत हो गई जबकि रोहित ,गुड़िया और कजोड़ घायल हो गए यह सभी लोग रुक्मिणी विहार गेट नंबर-2, केशवधाम के पास रह रहे थे।