नवाबगंज: काकोरी कांड की स्मृति में 8 अगस्त को लखनऊ में होगा विराट कवि सम्मेलन व मुशायरा, अरविंद सिंह गोप ने जताया आभार
काकोरी कांड की स्मृति में 8 अगस्त को लखनऊ में साझी विरासत के तत्वावधान में विराट कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को आजादी के मतवालों को श्रद्धांजलि के रूप में समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर बाराबंकी पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के नेता अरविंद गोप ने साझी विरासत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।