जिला मुख्यालय छतरपुर के पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में सोमवार 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस का समारोह कलेक्टर पार्थ जैसवाल के मुख्यातिथ्य में आयोजित होगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभागीय झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। अंत में पुरस्कार वितरण होगा। वहीं इसकी जानकारी आज 25 जनवरी दोपहर करीब 3:00 बजे जनसंपर्क विभाग ने जारी की है।