बक्सर: मुसाफिरगंज में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में मातम
Buxar, Buxar | May 21, 2026 नगर थाना क्षेत्र के मुसाफिरगंज वार्ड संख्या-14 में बुधवार देर रात 9 बजे करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटू यादव के 30 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण घर में बिजली का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन व स्थानीय लोग उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले गए।