पीपलखूंट: आमली घाटी हादसे में सांसद डॉ. रावत बने फरिश्ता, केबिन में फंसे चालक को निकाला, दो ट्रोलों की भिड़ंत से हाईवे हुआ जाम
नेशनल हाईवे-56 पर पीपलखूंट थाना क्षेत्र की आमली घाटी के समीप मंगलवार देर शाम दो ट्रोलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन आपस में फंस गए और एक चालक ट्रोले के केबिन में ही फंसकर रह गया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी दौरान बांसवाड़ा-प्रतापगढ़ दौरे पर जा रहे सांसद डॉ. मन्नालाल रावत घटनास्थल पर