देवबंद: देवबंद में अमन और अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद, ईदगाह समेत मस्जिदों में हजारों लोगों ने अदा की नमाज
मशहूर इस्लामिक नगरी देवबंद में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार अकीदत, सादगी और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। देवबंद की ऐतिहासिक ईदगाह सहित शहर की प्रमुख मस्जिदों में हजारों अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी। देवबंद ईदगाह में बकरीद की नमाज जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने अदा कराई।