गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया RPF में 2 एसआई समेत 9 जवानों को दी गई भावभीनी विदाई,अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित
गया RPF पोस्ट के प्रांगण में स्थानांतरण के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 2 सब इंस्पेक्टर और 9 आरक्षियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं जवानों को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान दिया गया। उनके कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।