नानपारा: नानपारा सरस्वती विद्या मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
नानपारा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर रामकृष्ण नगर में 15 मई 2026 को दशम और द्वादश कक्षा के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र सांसद और कन्या भारती शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों और प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना ने उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया।