बांसवाड़ा: बांसवाड़ा भाजपा कार्यालय में जिला बैठक का आयोजन
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बांसवाड़ा मे रविवार सुबह 11बजे जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने की। बैठक मे आगामी दिनों मे पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुवे संगठन की मजबूती के लिए गांव -गांव, ढाणी -ढाणी बूथ स्तर तक आमजन से जनसंपर्क कर जनता के बिच जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने पर जोर दिया।