ट्रक की टक्कर से घायल हुई गाय, डायल 112 ने दिखाई तत्परता
छपारा बायपास चौराहा, NH-44 पर रविवार शाम ट्रक ने एक गाय को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। सैनिक श्याम सिंह और पायलट रोहित ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल गाय को सुरक्षित वाहन में रखकर पशु चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
वहीं हादसे के बाद लगे जाम को भी डायल 112 की टीम ने तत्परता से खुलवाकर यातायात सुचारु कराया।
👏 डायल 112 टीम की तत्परता और संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
#Chhapara #Seoni #Dial112 #NH44 #CowRescue #HKNewsSeoni
Chhapara, Seoni | Sep 7, 2026