सांगानेर: जयपुर में शराब पार्टी के बाद चलती बाइक पर युवती के साथ छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
जयपुर पुलिस ने चलती बाइक पर युवती से छेड़छाड़ के मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल मुहाना थाना पुलिस ने छेड़छाड़ मामले में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में शराब पार्टी के बाद बाइक पर स्टंट का वीडियो बनाते समय युवती से गंदी हरकत करना कबूल किया है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।