दनियावां: शाहजहांपुर पुलिस ने हिलसा के बनवारी पुर गांव से झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Daniawan, Patna | Apr 11, 2026 शाहजहांपुर थाना पुलिस ने झपटा मार कर मोबाइल छीनने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हिलसा थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी श्रीकांत कुमार है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से किया है। शाहजहांपुर थानाध्यक्ष मुन्ना दास ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से छीना गया मोबाइल बरामद करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।