पूरनपुर: शेरपुर कलां के दो तालाबों में दिखे मगरमच्छ, बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
पूरनपुर। शेरपुर कलां में मगरमच्छों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव के बीच स्थित बड़े तालाब के बाद अब नकटिया पुलिया के पास स्थित तालाब में भी मगरमच्छ दिखाई दिया है।ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।ग्रामीणों के मुताबिक, नौ अक्टूबर को गांव के बीच स्थित बड़े तालाब में मगरमच्छ दिखाई दिया था। अब दूसरे तालाब में उसकी